Education Department Release Calendar 2025 : शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेण्डर अब शनिवार को नहीं होगा हाफ डे
Education News : शिक्षा विभाग (Education Department news ) ने अपना कैलेण्डर (Education Department Release Calendar 2025) जारी कर दिया है | इस बार के कैलेण्डर में कुछ बदलाव देखने को मिले | जिनमे सबसे बड़ा बदलाव शनिवार कक्षा को लेकर है | नए शिक्षा सत्र के एक महीने बाद शिक्षा विभाग ने एकेडमी कैलेण्डर (Education Department Release Calendar) जारी किया है | इसके तहत अब शनिवार को जो स्कूल सुबह खुलते थे वे अब सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे |
शनिवार को नहीं रहेगा हाफ डे
Education Department Release Calendar 2025 : इस कैलेण्डर के अनुसार अब हर शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल खुलेंगे | जो शनिवार को हाफ डे (School Saturday half day concept ) का कांसेप्ट था उसे अब ख़त्म कर दिया गया है | इसके तहत अब दुसरे और चौथे शनिवार को बैगलेस डे रखा गया है , याने की इस दिन बच्चे बिना बैग के स्कूल जायेंगे |

School Saturday half day concept end : हालाँकि यह उन स्कूल में लागू नहीं होगा जहाँ दो शिफ्ट में पालियां लगती है | वहां शनिवार हाफ डे ही रहेगा |वहीँ इस नियम से कुछ शिक्षक नाराज भी है क्योंकि शनिवार हाफ डे रहता था तो उससे बच्चो में सुबह जल्दी उठने और व्यायाम करने की लाका रहती थी | अब समय बदलने से अब वे व्यायाम भी नहीं कर पाएंगे और उनकी एक्टिविटी भी इससे प्रभावित होगी |

एक विषय पर स्पेशल जानकारी दी जाएगी
प्रार्थना के समय बच्चों को किसी एक विषय पर शिक्षकों द्वारा जानकारी दी जाएगी | इसके लिए एकेडमिक कैलेंडर में माहवार विषय भी बताये गए है | जुलाई में पर्यावरण जागरूकता को लेकर और अगस्त में सुरक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की जाएगी |
सुरक्षा के अंतर्गत बाल सुरक्षा एवं हेल्पलाइन, चोट लगने, आग लगने, स्कूल में पानी भरने, बिच्छू के डंक मारने, साइबर सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में बच्चों को जागरूक किया जाएगा और इन सबके बारे में अच्छे से बताया जायेगा | इससे बच्चे भी इन सबसे जागरूक होंगे और उस समय सही निर्णय ले पाएंगे |
ऐसे ही और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
3.Wood Burning Art : क्या है वुड बर्निग आर्ट और यह आर्ट बस्तर के युवाओ को कैसे रोजगार दे रहा है जानिए