Chhattisgarh News : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का परिणाम हुआ जारी छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकाय को मिलेगा राष्ट्रिय सम्मान..
CG News : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 (Swachhta Survey 2024 Result ) का परिणाम हाल ही में जारी कर दिया गया है | इस बार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की स्थिति और भी मजबूत दिखाई दे रही है | छत्तीसगढ़ भी राष्ट्रिय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है और राज्य के करीब 7 नगरीय निकायों का चयन इस बार अवार्ड के लिए हुआ है | इन सभी निकायों को 17 जुलाई 2025 को नै दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जायेगा | इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे |
Swachhta Survey 2024 Result
Chhattisgarh News : स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 (Swachhta Survey 2024) में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर के अलावा कुम्हारी, बिल्हा, पाटन और विश्रामपुर जैसे शहरों ने इस बार बाजी मारी है | आबादी के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी में इन शहरों ने अच्छी रैंकिंग हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के निर्धारित मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अवार्ड से सम्मानित करेंगी |
छत्तीसगढ़ के शहर
Chhattisgarh News Today : रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मिनिस्ट्रियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा | तीन नगरीय निकायों बिलासपुर, बिल्हा और कुम्हारी को प्रेसिडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा | बिलासपुर नगर निगम को तीन से दस लाख आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी में चुना गया है| कुम्हारी नगर पालिका को 20 से 50 हजार आबादी वाले छोटे शहरों तथा बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले अत्यंत छोटे शहरों की श्रेणी में रखा गया है |
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News ) के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है | ऐसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के और अधिक शहर, गाँव भी शामिल हो | इसके लिए सबसे जरुरी है एक आम नागरिक का स्वच्छता के प्रति जागरूकता | अगर हर कोई चाहे तो वह धीरे -धीरे अपने आस पास की सफाई करते हुए एक साथ सब मिलकर अपने क्षेत्र फिर अपने शहर को स्वच्छ रख सकता है | ये नागरिको के ऊपर ही है स्वच्छ बनाये रखना |
सुपर स्वच्छता लीग
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के लिए सुपर स्वच्छता लीग की विशेष श्रेणी की शुरुआत की गई | इसमें वे शहर शामिल हैं जो पिछले तीन साल में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में स्थान प्राप्त कर चुके होते है| इस केटेगरी में अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर नगर पंचायत को चुना गया है | अंबिकापुर नगर निगम को 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहर की सूची में , पाटन तथा बिश्रामपुर नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रखा गया है |

विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh CM) के मुख्यमंत्री ने कहा की – सात नगरीय निकायों का स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है| यह नगरीय प्रशासन, स्थानीय निकायों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का समुचित प्रमाण है | बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर जैसे शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बनेगा।
ऐसे ही और अधिक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-