chhattisgarh mansoon news today | छत्तीसगढ़ मानसून समाचार
chhattisgarh mansoon news today : छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से मानसून की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है | राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलो में लोगो को भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है | उमस और गर्मी झेल रहे लोगो के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है | मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग इलाको में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है | और मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है | पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश न होने की वहज से तापमान में वृद्धि देखने को मिली है है जिससे प्रदेश के लोगो को भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा |

chhattisgarh mansoon news today : मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश की गतिविधियाँ बनी रहेगी | वही प्रदेश के अधिकतर जिलो में तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना मौसम विभाग की और जताई गयी है | मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में ह्यूमिडिटी की स्थितिबनी रहेगी | इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाये रहेंगे और कई जगहों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है | साथ मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई है |
chhattisgarh mansoon news today : मौसम विभाग ने बलरामपुर , रामानुजगंज , कोरिया , सूरजपुर , सरगुजा , मनेन्द्रगढ़ , और जशपुर सहित कई अन्य इलाको में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है | वही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश के कई जिलो में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है | ऐसे में बारिश होने से लोगो को भारी गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा | मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश कई जिलो में रुक रुक कर बारिश होगी | मौसम विभाग ने लोगो को सतर्क रहने की अपील की है | और कहा की लोग ख़राब मौसम के दौरान बिना किसी आवश्यक काम के घरो से बाहर न निकले |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
3.chhattisgarh crime news : बिलासपुर में युवक ने पडोसी का कुल्हाड़ी से कटा गला जानिए क्या है पूरा मामला
5.Rakshabandhan 2025 : कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन इस बार के रक्षाबंधन में क्या कुछ विशेष है जानिए ?