chhattisgarh mansoon news | छत्तीसगढ़ मानसून खबर
chhattisgarh mansoon news : छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है | प्रदेश की राजधानी रायपुर में रात भर भारी बारिश के कारण यहाँ के कई इलाको में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है | रायपुर की प्रोफ़ेसर कोलोनी की सड़के तालाब में बदल गयी है | जलभराव की समस्या को लेकर लोगो ने कुशालपुर भाठागांव के बिच नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया | बलरामपुर जिले में बारिश के कारण कच्चे मकान की दिवार गिर गयी जिसमे दबकर के बच्ची की मौत हो गयी | दिवार के मलमे में दबे 5 लोगो सुरक्षित बाहर निकला गया |

chhattisgarh mansoon news : पेंड्रा के धनौली गाँव में भी नदी के बाढ का पानी घरो दुकानों में घुस गया है | सडक पर घुटनों तक पानी भर गया है | वही कोरबा के घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ गया है | जिस्सेकई गाँव से सम्पर्क टूट गया है | सोन नदी में दोस्तों के साथ घुमने गया युवक बह गया जिसकी तलाश अभी जारी है | वही बिलासपुर में हरेली के दिन शिवमंदिर से लौटते वक्त कार नाले के बाढ़ में बह गयी | कार में 9 लोग सवार थे | 8 लोग किसी तरह से तैर कर बाहर निकल गये लेकिन के 3 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया |
chhattisgarh mansoon news : इस बीच मौसम विभाग ने आज राजनांदगांव , मुंगेली , और कबीरधाम जिले में रेड अलर्ट जारी किया है | कोरिया , बेमेतरा , दुर्ग सहित 8 जिलो में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 22 जिलो में येलो अलर्ट है | कल यानी 27 जुलाई के बाद बारिश की रफ़्तार में कमी आएगी | पिछले 24 घंटो में प्रदेश में 38.7 mm औसत बारिश हुई है | मौसम विभाग का कहना है की पश्चिम बंगाल अपर लो प्रेशर बना हुआ है जिसके असर से आज अर्थात शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है |
chhattisgarh mansoon news : आज पुरे प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती और प्रदेश की राजधानी सहित सभी जिलो में दिनभर बादल छाया रहेगा जिससे ताममान में भी गिरावट आई है आज प्रदेश का तापमान पुरे दिन 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जाकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –