chhattisgarh cabinet expansion | छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल विस्तार
chhattisgarh cabinet expansion : आज छत्तसीगढ़ प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार किया है जिसके चलते आज तीन नये मंत्री शपथ लेने वाले है | यह मंत्रिमंडल विस्तार भारतीय जनता पार्टी के लिए के शक्ति प्रदर्शन है लेकिन बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र को कम प्रदर्शन देना और पुराने नेताओं की अनदेखी पार्टी के लिए जोखिम भरा हो सकता है | छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार आज होने जा रहा है |
chhattisgarh cabinet expansion : राजभवन में सुबह 10 बजकर 30 मिनट में होने शपथ ग्रहण समारोह में तीन नये मंत्रीयो को छत्तीसगढ़ कैबिनेट में शामिल किया जायेगा जिसके बाद मंत्री मंडल की कुल संख्या 14 जो जाएगी | यह मंत्रिमंडल विस्तार हरियाणा मॉडल पर आधारित है | और इसमें क्षेत्रीय व् जातीय संतुलन को प्राथमिकता की गयी है हालाँकि बस्तर संभाग को कम प्रतिनिधित्व देने पर विवाद की आशंका बढ़ रही है | इस विस्तार के बाद सरगुजा संभाग से 5 , बिलासपुर संभाग से 3 , सुरग संभाग से 3 , रायपुर संभाग से 2 और बस्तर संभाग से केवल 1 मंत्री होगा |
भारतीय जनता [पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में सरगुजा की सभी 14 सीटो पर विजय हासिल की थी | इस लिए इस क्षेत्र को सरकार में मजबूत प्रतिनिधित्व मिल रहा है लेकिन नक्सल प्रभावित और आदिवासी विकास से जूझ रहे बस्तर संभाग को केवल एक मंत्री मिलने पर राजनीतीक विश्लेशको ने क्षेत्रीय असंतुलन की आलोचना की है | भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर रीजन की 12 में से 8 सीट सीटी थी वर्तमान ने बस्तर से सिर्फ एक मंत्री है और भारतीय जनता पार्टी पर इस क्षेत्र को नजरअंदाज करने का आरोप लग रहा है |

जातीय संतुलन और बलौदाबाजार विवाद
chhattisgarh cabinet expansion : मंत्रीमंडल विस्तार में जातीय समीकरण भी अहम् है गुरु खुशुवंत साहेब का शामिल होना सतनामी समुदाय को साधने की भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जून साल 2024 में बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के पवित्र जैतखाम के कथाकथित अपमान के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए थे और करीब 50 लोग घायल हुए थे | भारतीय जनता पार्टी गुरु खुशुवंत साहेब को मंत्री मंडल में शामिल करके सतनामी समुदाय को शांत करने की कोशिश कर सकती है |
मंत्री मंडल में शामिल होने वाले संभावित चहरे
- chhattisgarh cabinet expansion : गजेन्द्र यादव – इन्होने कांग्रेस के अरुण वोरा को 48 हजार 697 वोटो के बड़े अंतर से हराया था और वे 95.8 प्रतिशत विधायी उपस्थिति के साथ सक्रीय विधायक एम. ए. डिग्री धारक 4 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पति है |
- गुरु खुशुवंत साहेब – 1989 में जन्मे सबसे युवा संभावित मंत्री , 2023 में चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को 16 हजार 500 वोटो से हराया |
- राजेश अग्रवाल – पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिहदेव को मात्र 94 वोटो से हराकर सनसनी खेज जीत दर्ज की , साल 2018 में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आये व्यवसायी पृष्ठभूमि , 10वीं तक शिक्षा |
- अमर अग्रवाल – दो दशक से अधिक समय से सक्रीय भारतीय जनता पार्टी नेता , पूर्व में स्वास्थ्य , वित्त और शहरी प्रशासन जैसे अहम् मंत्रालय संभाले , अनुभव के साथ मंत्रिमंडल में युवा चहरे को संतुलन प्रदान करेंगे |
इसी तरह की महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
- Child marriage free villages will get certificate : जो भी गाँव-शहर बाल विवाह से मुक्त होगा उसे छत्तीसगढ़ सरकार देगी प्रमाण पत्र और सम्मान देखिये पूरी जानकारी
- CG Mahatari Vandana Yojana Form 2025 : महतारी वंदन योजना का फॉर्म फिर से भरा जायेगा 15 अगस्त से होगी शुरू महिलाओ को मिलता है हर महीने 1 हजार
- cg anganwadi bharti 2025 : छत्तीसगढ़ के इन जिलो में होने जा रहा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की भर्ती आज से आवेदन शुरू जानिये कौन कौन से है वे जिले
- Dhamtari murder case : छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी जिले में बदमाशो का खौफ मर्डर के बाद विक्ट्री सेल्फी , यह घटना प्रदेश के पुलिसिंग पर बड़ा सवाल जानिए क्या है पूरा मामला
- chhattisgarh mansoon news : प्रदेश में एक बार फिर से बदला मौसम का मिजाज प्रदेश की राजधानी सहित कई इलाको में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट