Chhattisgarh Bore Basi Vivad : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में बोरे बासी दिवस में खर्च 8 करोड़ खर्च कर दिए इसी को लेकर सदा में हंगामा हुआ..
CG News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में जहाँ एक ओर वर्तमान सरकार पिछली कांग्रेस की सरकार के घोटाले की जांच में लग गयी है तो वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार भी वर्तमान बीजेपी ( CG BJP Govt ) की सरकार की पोल खोलने में लग गए है | असल में छत्तीसगढ़ (CG) में राजनीती का ही माहौल है| जब भी जनता के काम की बात आती है सरकार मुकर जाती है |
Chhattisgarh Bore Basi Vivad : वर्तमान में हाल ही में अभी बोर बसी दिवस (bore basi diwas ) में हुए अनियंत्रित खर्चे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है | छत्तीसगढ़ सरकार अब बोरे बासी दिवस के कार्यक्रम में हुए गड़बड़ी (Chhattisgarh Bore Basi Vivad ) को लेकर जांच करवा रही है | विधायको की समिति इसकी जांच करेगी | लंग्रेस के शासनकाल में 1 मई को बोर बासी दिवस मनाया गया था |

बोर बासी दिवस कार्यक्रम में गड़बड़ी
Chhattisgarh Bore Basi Vivad 2025 : 5 घंटे के कार्यक्रम में बोरी-बासी खाने के नाम पर 8 करोड़ रुपए कर दिए थे | इसके बाद ये मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा और इसे लेकर जांच समिति गठित क जा रही है | भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर इस कार्यक्रम में गड़बड़ी के आरोप लगाये है |
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस आयोजन में 8 करोड़ रुपए खर्च करने का मुद्दा सदन में उठाया| श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे-बासी दिवस के आयोजन की जांच की घोषणा सदन में ही की |
2023 को साइंस कॉलेज मैदान में किया गया था आयोजन
1 मई 2023 को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में बड़ा सरकारी आयोजन किया गया था | यह कार्यक्रम करीब 5 घंटे चला और पांच घंटे की इस पर 8.14 करोड़ रुपए खर्च कर दिए |
50 हजार मजदूर एकत्र हुए थे |35 हजार कुर्सियां लगायी गयी थी | 1.10 करोड़ रुपए खर्च कर 6 विशाल डोम बनाये गए थे |मजदूरों ने 75 लाख रुपए का खाना खाया था |27 लाख का पानी पिया गया था | 80 लाख की टोपी पहनाई गयी थी |
जबकि असल सच्चाई कुछ और थी | मजदूर केवल 15 हजार ही आए थे| 5 रुपए बोतल वाला पानी 18 रुपए में खरीदा गया था | 6 की जगह सिर्फ 4 डोम बनाये गए थे | 150 अतिथियों को 10-10 हजार रुपए का मोमेंटो दिया गया था | जिसकी कीमत 4 हजार रुपए थी | कुर्सियां भी 10-12 हजार ही लगाया गया था |
अब इस कार्यक्रम की जांच करायी जा रही है | ऐसे ही और नयी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-