Champions Trophy 2025 Final : भारत ने जीता चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल
आज का दिन भारतीय और पुरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खास दिन है | क्योंकि आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के बिच चैम्पियंस (Champions Trophy 2025 ) ट्राफी 2025 का फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मुकाबला है | भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनायीं थी और न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायीं |
यह फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मुकाबला दुबई के इंटरनेश्नल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया | यह मैच (ind vs nz) आज 9 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ | इससे पहले भारत ने दो ट्राफी जीती थी जिसके(2013) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे | रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने t20 वर्ल्ड कप 2024 का ख़िताब अपने नाम किये थे | अब भारत ने यह कारनामा एक बार और करके दिखा दिया |
भारत ने जीता ख़िताब : Champions Trophy 2025
भारत (India) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 ) का ख़िताब अपने नाम कर लिया | भारत ने यह मैच (Ind vs nz) 4 विकेट से जीते | एक पल ऐसा आया था जब सब घबरा गए थे क्योंकि भारत का विकेट भी जल्दी जल्दी गिर गया लेकिन आखिर में राहुल और रविन्द्र जडेजा ने यह मैच अंतिम तक लेकर गए और भारत जीत गया |

India vs new zealand final : इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाये | न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक रन डेरिल मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53) ने बनाया | और भारत की तरफ से वरुण- कुलदीप ने (2-2) विकेट लिए |
उसके बाद भारत चेज करने उतरा शुरू में भारत ने अच्छी शुरुआत दी | जिसमे रोहित और शुभमन के बिच शतकीय साझेदारी भी हुई | उसके बाद धीरे धीरे विकेट गिरते गए | रोहित शर्मा ने सबसे अधिक रन 76 बनाये | उसके बाद श्रेयस अय्यर ने 48 और फिर अंतिम में राहुल ने 34 रन बनाये आखिर में रविन्द्र जडेजा ने 4 (चौका) मारकर मैच को भारत ने अपने नाम किया |
इस मैच (India vs new zealand final ) में प्लेयर ऑफ़ द मैच रोहित शर्मा जिन्होंने बहुत शानदार बैटिंग की | और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रचिन रविन्द्र (न्यूजीलैंड ) के रहे जिन्होंने सर्वाधिक रन इस टूर्नामेंट में बनाये | इसी के साथ भारत ने अपना 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया जब 2002 में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराया था | भारत की यह चैम्पियंस ट्राफी में तीसरा टाइटल है |
भारत का प्लेयिंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती |
न्यूजीलैंड का प्लेयिंग 11
मिचेल सैन्तनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रविन्द्र,केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमिसन, स्मिथ , और विलियम ओरुर्क |
ऐसे खेल से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Manipur president rule : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन देखिये आखिर क्यों लगाया गया अब आगे क्या होगा
2.Delhi new cm Rekha Gupta : देश की राजधानी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देखिये पूरी खबर