CG Tehsildar Protest News : छत्तीसगढ़ के तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपनी कई सूत्रीय मांगो को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन इससे तहसील के काम होंगे बाधित
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में अब करीब 3 दिन तक तहसील से जुड़े काम-काज बाधित होंगे | इसकी वजह है छत्तीसगढ़ के तहसीलदार और नायब तहसीलदार का धरना प्रदर्शन (CG Tehsildar Protest) करना | राज्यभर के सभी राजस्व अधिकारी अपनी 17 सूत्रीय मांगो को लेकर 28 जुलाई (CG Tehsildar Protest News) से धरने पर बैठ गए है |

CG Tehsildar Protest News : प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार (Chhattisgarh Tehsildar News ) 28 जुलाई से लेकर 30 जुलाई 2025 तक धरना करने वाले है | इस धरने (CG Tehsildar Protest 2025) के कारण अब तहसील से जुड़े सभी काम बाधित होंगे इससे आम आदमी, किसान , जमीन सम्बन्धी सभी काम अटकेंगे |
धरना क्यों कर रहे
CG Tehsildar News : राजस्व अधिकारीयों की मांगे है :- कार्यालय में संसाधनों की कमी को दूर किया जाये , पदोन्नति की जाये , कार्यालय की मरम्मत और गाड़ी जैसे अन्य 17 सूत्रीय मांगो को लेकर राजस्व अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के माध्यम से विरोध जता रहे है | पहले दिन 28 जुलाई को जिला मुख्यालयों में विरोध किया गया | दुसरे दिन संभागीय मुख्यालयों और तीसरे दिन प्रदेश स्टार पर रायपुर में प्रदर्शन करेंगे |
आंदोलन का असर
CG Tehsildar : प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के आंदोलन (CG Tehsildar Protest ) पर जाने से तहसील कार्यालयों में आम लोगों से जुड़ी कई सेवाएं बाधित हो रही है | जैसे जमीन संबंधी काम के साथ ही नामांतरण, बंटवारा, खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि, जाति-आय और निवास प्रमाण पत्र के साथ ही सीमांकन और न्यायालयीन कार्य आदि नहीं हो पा रहे है |
ठोस कदम नहीं होने पर हड़ताल किया जा रहा
Chhattisgarh Tehsildar Protest : प्रदेश संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा शासन से लंबे समय से अपनी समस्याओं को दूर करने की मांग की जा रही थी | जिसे संघ की ओर से पहले भी शासन-प्रशासन को बार-बार इन मांगों से अवगत कराया गया था | किन्तु ठोस पहल न होने की स्थिति में अब प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है |
राजस्व अधिकारीयों (CG Tehsildar ) का कहना है कि दफ्तर में संसाधनों की कमी, पदोन्नति, संरचनात्मक सुधार जैसे मांगों को भी राज्य सरकार नहीं देख पा रही है| संघ की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों ने विरोध करने और हड़ताल पर जाने से पहले सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखी थी | जिस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया | न ही कोई आश्वासन दिया गया | इसलिए संघ ने धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया |
अगर इनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो इनका कहना है की ये और आगे उग्र आन्दोलन करेंगे | ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-