CG Mahtari Jatan Yojana 2025 : पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000, जानिए आवेदन प्रक्रिया
CG Mahtari Jatan Yojana 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाती रही है। इन्हीं में से एक मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 है, जिसे विशेष रूप से निर्माण श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान उचित देखभाल कर सकें।
योजना से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी
योजना | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 |
शुरू की गई | 2022 में, संशोधित 2025 के लिए |
लाभ | ₹20,000 आर्थिक सहायता |
उद्देश्य | प्रसव के समय आर्थिक सहायता देना |
लाभार्थी | पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक |
आवेदन तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
आधिकारिक पोर्टल | हमर पहचान पोर्टल |
मिनीमाता महतारी जतन योजना की शुरुआत
इस योजना की शुरुआत 23 मई 2022 को की गई थी। पहले इसका नाम भगिनी प्रसूति सहायता योजना था, जिसे बाद में मिनीमाता महतारी जतन योजना के रूप में पुनः प्रारंभ किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य है – गर्भवती श्रमिक महिलाओं को वित्तीय मदद देना ताकि वे और उनका बच्चा स्वस्थ रह सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा योजना में संशोधन कर राशि को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 किया गया, जिससे महिलाओं को अधिक लाभ मिल सके।
मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 के लिए पात्रता (CG Mahtari Jatan Yojana 2025 Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है:
- छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होनी चाहिए।
- महिला या उसके पति का नाम निर्माण श्रमिक रजिस्टर में कम से कम 1 वर्ष से पंजीकृत होना चाहिए।
- लाभ केवल पहले दो बच्चों पर ही मिलेगा।
- महिला का गर्भ पंजीकरण, सरकारी डॉक्टर, मितानिन या ANM द्वारा किया गया होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और आधार से लिंक होना जरूरी है |
मिनीमाता महतारी जतन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र
- महिला का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपीराशन कार्ड
- गर्भावस्था प्रमाण पत्र
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्व-घोषणा पत्र
मिनीमाता महतारी जतन योजना के लिए आवेदन कैसे करें ? (ऑनलाइन व ऑफलाइन)
ऑनलाइन आवेदन :-
- सबसे पहले हमर पहचान पोर्टल पर जाएं।
- “मिनीमाता महतारी जतन योजना” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन क्रमांक मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन आवेदन :-
- नजदीकी श्रम कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र से फॉर्म प्राप्त करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें और फॉर्म जमा करें।
- कर्मचारी फॉर्म की जांच करेंगे और सत्यापन के बाद राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
CG Minimata Mahtari Jatan Yojana 2025 कितनी मिलेगी राशि और कब मिलता है ?
- इस योजना के तहत पात्र महिला को ₹20,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है।
- यह राशि डिलीवरी के 90 दिन के भीतर आवेदन करने पर मिलती है।
- सत्यापन होने के बाद आमतौर पर 30-45 दिन में पैसा सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Free Laptop Yojana 2025 : फ्री लैपटॉप योजना की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ