CG Hareli Tihar 2025 : छत्तीसगढ़ का पहिली त्यौहार हरेली तिहार जाने इस दिन क्या -क्या होता है बेहतर फसल और हरियाली को लेकर मनाया जाता यह तिहार
मानसून का मौसम है और इस मौसम किसानो की बल्ले-बल्ले क्योंकि इसी मौसम में किसान फसल लगाते है , धान बुवाई करते है आदि | किसानो के लिए यह मौसम बहुत ही अनुकूल और अच्छा होता है | इसी के तहत छत्तीसगढ़ में त्यौहार की शुरुआत हो जाती है | और छत्तीसगढ़ का पहिली त्यौहार हरेली (CG Hareli Tihar ) को माना जाता है | और यह (CG Hareli Tihar 2025 ) आज याने की 24 जुलाई को मनाया जा रहा है |
हरेली तिहार : Hareli tihar
CG Hareli Tihar 2025 : हरेली तिहार (hareli tihar) छत्तीसगढ़ की शान है इसमें किसान अपने विभिन्न प्रकार के औजारों की पूजा करते है | फसल की बेहतर उत्पादन की कामना करते है | यह त्यौहार (CG Hareli Tihar) हरियाली के दृष्टिकोण से भी बहुत खास होता है | इस दिन सभी किसान भाई नांगर, जुड़ा, कुल्हाड़ी, कुदाल, फावड़ा,साबर,बसला,आरी आदि को अच्छे से पानी से धोकर उसकी पूजा करते है |

हरेली में क्या -क्या किया जाता है
हरेली तिहार( hareli tihar) में छत्तीसगढ़ में बांस से गेड़ी बनाई जाती है | याने की दो बांस लेकर उसके बिच में दो छोटे – छोटे बांस पैडल जैसे लगा देते है फिर उसके ऊपर चढ़कर चलते है | इस दिन छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन भी किया जाता है |और कई छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी बनाये जाते है | जैसे खुर्मी,ठेठरी, कटवा ,चिला आदि |
CG Hareli Tihar 2025 : इस दिन कई प्रतियोगिताएं छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाती है | जैसे रंगोली, गेड़ी, भंवरा,और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये जाते है | यह छत्तीसगढ़ संस्कृति की एक पहचान है और यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है | खासकर किसानो के लिए क्योंकि वे अपने खेत की बियासी करने के बाद हल को धोकर साफ़-सफाई करके पूजा पाठ करते है |
ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-