CG Durg Farmer Protest News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के किसान करने वाले है आन्दोलन , 19 गाँवो में हाई टेंशन तार लगाकर TCL-CSP ने नहीं दिया मुवावजा
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग (durg news) जिले के किसान महाआन्दोलन की तैयारी में है |दुर्ग जिले (Durg Disctrict) के किसान 400 केवी ट्रांसमिशन टावर के लिए सीएसपी-टीसीएल की तरफ से भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजे के लिए गुहार लगा रहे है | दुर्ग (durg news ) संभाग आयुक्त और कलेक्टर के पास ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत कर चुके है | लेकिन मुआवजे की जगह उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है | इसलिए इससे परेशान किसान अब आंदोलन की तैयारी में हैं|
CG Durg Farmer Protest News : छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के लगभग 19 गांव के किसानों की जमीन पर 400 केवी का हाई टेंशन ट्रांसमिशन टावर लगाया गया था | इसके लिए सीएसपी-टीसीएल ने लगभग 2 साल पहले जमीन अधिग्रहण किया लेकिन जिले के लगभग 1000 से अधिक किसानों को करोड़ों रुपए की मुआवजा राशि अब तक नहीं दी गयी है | पावर सप्लाई के लिए 400 केवी का हाई टेंशन ट्रांसमिशन टावर धमधा के मेडेसरा पावर स्टेशन से धमतरी तक लगाया गया |

मुआवजा अब तक नहीं मिला
ट्रांसमिशन टावर से प्रभावित किसान संदीप कुमार जैन, खिलेंद्र साहू, रविंद्र सिन्हा, बिसौहा राम , आदि | कई किसानों ने बताया कि, ट्रांसमिशन टावर के लिए उनका जमीन का मुआवजा तो अब तक मिला ही नहीं है | उल्टा प्रोजेक्ट की अवधि में उनकी फसल भी बर्बाद हुआ |
आंदोलन की तैयारी
Durg kisan protest : जिस समय इस काम को शुरू किया गया था | उस दौरान हमारे खेतों में खड़ी फसल थी जिसे हमने इसके लिए छोड़ दी थी | इसके लिए हम लगातार कलेक्टर के पास और अन्य अधिकारियों के पास गए थे | लेकिन सब जगह पर सिर्फ आश्वाशन देखने को मिला कड़ी कार्यवाही नहीं | किसानों की भी सुनवाई नहीं किये | इसलिए किसान जन आंदोलन (CG Durg Farmer Protest News) करने की तैयारी में है |
अधिकारीयों का बस आश्वाशन
इसके अतिरिक्त दुर्ग संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर दौरे पर उनके गांव भी गए थे | उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराया था | लेकिन उनके द्वारा उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है | दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा की इसकी जानकारी मिली है | उन्होंने तत्काल एसडीएम से बात किया | उन्होंने कहा की यदि राशि प्राप्त हो गई तो तत्काल वितरण कर देंगे |
ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-