cg assembly monsoon session 2025 : छत्तीसगढ़ मानसून विधानसभा सत्र
cg assembly monsoon session 2025 : जैसा की छत्तीसगढ़ में वर्तमान समय में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है | 17 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को खाद में कमी के कारण हंगामा मचाने के कारण कांग्रेस सदस्यों को के दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया | कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया की छत्तीसगढ़ राज्य सरकार डीएपी उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है | इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बिच अध्यक्ष को सदन की कार्रवाही को डो बार स्थगित करनी पड़ी |
cg assembly monsoon session 2025 : प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक उमेश पटेल जी ने राज्य में डीएपी की मांग और आपूर्ति के बारे में पूछा उन्होंने यह भी सवाल किया की क्या डीएपी उर्वरक की उपलब्धता में कमी है अपने जवाब में राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी ने कहा की खरीफ फसल सीजन 2025 में भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 3 लाख 10 हजार मीट्रिक तन डीएपी का लक्ष्य रखा गया है | उन्होंने बताया की केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा अप्रैल से जून 2025 तक 2 लाख 19 हजार एक सौ मीट्रिक तन आपूर्ति योजना जारी रखी गयी है |cg assembly monsoon session
cg assembly monsoon session 2025 : जिसके विरुद्ध 30 जून तक 1 लाख 8 हजार 155 मीट्रिक टन की आपूर्ति की जा चुकी है | कृषि मंत्री ने कहा की चालु खरीफ सीजन में 30 जून तक जारी आपूर्ति योजना के विरुद्ध में डीएपी की कमी दिख रही है | मंत्री ने कहा की इसे ध्यान में रखते हुए किसान के लिए वैकल्पिक फास्फेट उर्वरको का भंडारण किया जा रहा है और उनके बीच इनके उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है | नेताम ने बताया की पिछले सीजन रबी 2024 – 25 के 40 हजार 746 मीट्रिक टन बचत स्टॉक सहित कुल 1 लाख 48 हजार 900 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चूका है |

cg assembly monsoon session 2025 : कांगेस विधायक पटेल ने दावा किया की अभी तक कुल मांग के 50% तक की भी आपूर्ति नही हो पाई है और उन्होंने सहकारी समितियों और निजी क्षेत्रो को दी गयी मात्रा के बारे में पूछा | मंत्री ने कहा की सम्बन्धित विभाग डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ निरंतर समन्वय में है | उन्होंने बताया की 20 जुलाई तक राज्य को फिर से 18 हजार 885 मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति की जायेगी | गुरुवार को 718 मीट्रिक टन उर्वरक खरसिया पहुँच जाएगा |
मंत्री ने यह कहा की यह सही है की राज्य में डीएपी की कमी है और वैश्विक कारणों से पुरे देश में भी यही स्थिति है | इसी को ध्यान में रखते हुए नैनो डीएपी उर्वरक को बढ़ावा दिया जा रहा है | नेताम ने कहा की कुल डीएपी स्टॉक का 64 प्रतिशत सहकारी क्षेत्रो को और 36 प्रतिशत निजी क्षेत्रो को दिया गया है | मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधयाको ने हंगामा शुरू कर दिया हंगामे के बीच सदन की कार्रवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी | सदन की कार्रवाही फिर से शुरू होने पर कांग्रेस के विधायको ने दिर से यह मुद्दा उठाया | सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे सदन में अध्यक्ष के सामने आ खड़े हुए | cg assembly monsoon session
अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्ष नेता चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 30 कांग्रेस विधयाको को निलम्बित करने की घोषणा कर दी | और उन्हें सदन से बाहर जाने को कहा | इसके बाद कांग्रेस के सदस्य वही खड़े रहे और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते रहे |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
3.sivani murder case : सिवनी के 6 और 9 साल के 2 भाइयो की गला रेत कर हत्या जानिए क्या है पूरी खबर