bilaspur news today : बिलासपुर जिले में बेटे और बहु ने माँ को टोनही कहकर पीटा
bilaspur news today : छत्तीसगढ़ प्रदेश किए बिलासपुर जिले में एक बहुत ही अजीब और शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमे एक महिला को उनके के ही बेटे और बहु दोनों ने उसे टोनही बोलकर बुरी तरह से पिटा | मारपीट कर जमीन पर कब्ज़ा करने के लिए महिला ऊपर दबाव बना रहे है | महिला ने मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया | परेशान महिला ने मामले की शिकायत आईजी से की है | जिसमे बेटे और बहु के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाईं है |

bilaspur news today : यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाने क्षेत्र का है ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चंद्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है की उनके पति शिवनन्द चंद्राकर की पहले से मृत्यु हो चुकी है | उसका बेटा महारण चंद्राकर और बहु चित्ररेखा चंद्राकर सौतेले बेटे बहु है | वे अपने बेटे और बहु से अलग रहती है | 20 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे बेटे बहु ने लक्ष्मीन को टोनही कहते हुए विवाद किया | विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की |
bilaspur news today : महिला ने बताया की वह अपनी फ़रियाद लेकर थाने गयी लेकिन वहां से भी उसे भगा दिया गया | महिला ने सबूत के तौर पर गवाह भी बताया इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की | और महिला को थाने से बाहर निकल दिया | महिला ने बताया की उसकी निजी सम्पत्ति खसरा नंबर 844/3 जो करीब 1500 वर्ग फुट का है | जहां पर वे दो कमरों का मकान बना कर रहती है | बेटा मनहरण और बहु चित्ररेखा चंद्राकर उनके उसी मकान और जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है | यही कारण है वे उन पर घर छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी |
bilaspur news today : परेशान महिला ने थाने से भगाए जाने और पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही करने पर उन्होंने सीधे आईजी से शिकायत की | महिला ने पुरे मामले की जानकरी आईजी संजीव शुक्ला से की | आईजी ऑफिस के पुलिस अफसरों ने महिला को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
- Cg News : पंचायत सचिव निलंबित पीएम जनमन आवास योजना में लापरवाही, कबीरधाम कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई
- pathalganw rode accident : अनियंत्रित होकर पलता तेज रफ़्तार ट्रैक्टर दबने से चालक की मौके पर ही मौत जानिए क्या है पूरी खबर
- chhattisgarh mansoon update : छत्तीसगढ़ से जाते जाते भारी बरसेगा बादल प्रदेश के कई जगहों पर होगी भारी बारिश जानिए कैसा रहेगा आपके जिले के मौसम का हाल