Bihar News : बिहार वालो के लिए खुशखबरी अब 125 यूनिट तक बिजली बिल होंगे फ्री और अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी नितीश की सरकार…
Bihar News 2025 : बिहार निवासियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है | अब बिहार (Bihar) वालो को बिजली बील में कटौती देखने को मिलेगी | बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने इसका एलान X पर करते हुए कहा की अब बिहार वालो को 125 यूनिट तक का बिजली फ्री में मिलेगा याने की इसके पैसे नहीं लगेंगे | इस साल बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव है और चुनाव के मद्देनजर नितीश (Nitish Kumar) सरकार ने यह एलान किया है |
मुख्यमंत्री नितीश कुमार
CM नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा की – ‘हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं| अब हमने तय किया है कि 1 अगस्त 2025 से बिहार राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा| ”

इसके तहत बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा | नितीश कुमार आगे कहते है इन सभी घरेलु उपभोक्ताओ से सहमती लेकर उनके घर में या सार्वजनिक स्थानों पर सौर उर्जा लगाकर इसका लाभ पहुँचाया जायेगा | जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार देगी | बाकी के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेंगे |
1.एक करोड़ नौकरी देने का वादा
Bihar politics News : बिहार में चुनावी माहौल के चलते नितीश कुमार वादे करते जा रहे है | इसी कड़ी में बिहार सरकार ने निर्णय लिया है की आने वाले 5 वारहो में बिहार सरकार 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएँगे | इसके लिए उच्च स्तरीय समिति बनायीं जाएगी और इसके अध्यक्ष विकास आयुक्त के होंगे |
यह समिति यह देखेगी की रोजगार बढ़ाने के लिए और क्या -क्या किया जा सकता है | उसके बाद यह सरकार को भी सलाह देगी जिससे सरकार उस पर काम कर सके | इससे राज्य में उद्योग भी बढ़ेंगे और राज्य के युवाओ को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी | बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में लगे BLO-सुपरवाइजर को सालाना मानदेय के अलावा 6000 रुपए देने का भी फैसला लिया गया है |
2. पंचायतों में मैरिज हॉल बनेंगे
Bihar politics News 2025 : नितीश कुमार (nitish kumar) ने ग्रामीण परिवारों के बेटियों के विवाह में होते खर्च और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और घोषणा किये है | जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब परिवार के बेटियों के शादी का कार्यक्रम सही ढंग से हो सके इसके लिए बिहार में करीब 8 हजार से अधिक पंचायतो में विवाह भवन के निर्माण की घोषणा की है |
Bihar yajna 2025 : इस योजना का नाम विवाह मंडप (vivah mandap ) दिया गया है | और खास बात यह है की इन भवनों के संचालन के लिए जीविका दीदियों की सहायता ली जाएगी | याने की वहीँ इस भवन का देख रेख सब देखेंगे | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-