Badminton player Saina Nehwal divorce news : बैडमिन्टन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति से हुई अलग..
Saina Nehwal divorce news : भारत की स्टार बैडमिन्टन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) अपने पति से अलग हो गयी है | हाल ही में खबर आई है की वे एक-दुसरे की मर्जी से अलग हुए है | याने की साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक ले ली है | साइना ने 13 जुलाई को इसकी घोषणा अपने सोशल मिडिया के जरिये की |

Badminton player Saina Nehwal divorce news : साइना ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उसमे लिखा की – बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है | आगे लिखते हुए कहती है’जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की चुन रहे है | मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं| हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए आप सभी का धन्यवाद | ‘
Nehwal divorce news 2025 : साइना नेहवाल (saina nehwal news) ने 14 दिसंबर 2018 को कश्यप से लव मैरिज की थी | दोनों का रिलेशनशिप 2007 से था | दोनों अपने करियर के शुरूआती दिनों में हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग किया करते थे | वहीँ से इन दोनों के बिच और करीबियां बढती गयी और फिर दोनों ने शादी कर ली |
साइना नेहवाल : Saina Nehwal
साइना नेहवाल (Saina Nehwal) हरियाणा की रहने वाली है | वह ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं | उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था| वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर भी रह चुकी हैं|
Badminton player Saina Nehwal : साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी है | साइना 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं| वह 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी है | साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर चर्चा में आई थी | उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था | साइना ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी |
साइना हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराई थी | लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गईं थी | 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं| साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था| 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है |
ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
3.ICC New CEO Sanjog Gupta : संजोग गुप्ता बने ICC के नए सीईओ जानिए उनके बारे में पूरी खबर