Asia Cup 2025 Trophy Controversy : एशिया कप ट्राफी को नकवी ने किया ACC के हवाले बिना ट्राफी के भारत ने मनाया था जश्न नकवी का हुआ था विरोध
Asia Cup 2025 Trophy Controversy : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final ) का फाइनल मुकाबला आपको पता ही होगा भारत ने जीता है | लेकिन इस फाइनल में भारत विजयी तो जरुर हुआ लेकिन ट्राफी हाथ न आई | ऐसा इसलिए क्योंकि जो ACC के अध्यक्ष है मोहसिन नकवी उन्होंने ट्राफी नहीं दिया | दरअसल बात यह है की नकवी अड़े हुए थे की वे ही विजेता टीम को ट्राफी देंगे | लेकिन भारत ने उनके हाथो से ट्राफी लेने से इनकार कर दिया और भारत बिना ट्राफी के ही जश्न मनाई |

Asia Cup Trophy Controversy : इसी बिच यह एक विरोध का विषय भी बन गया | और नकवी की खूब आलोचना भी की गयी | इसी बिच विवाद थम नहीं रहा था और दबाव के चलते नकवी ने ट्राफी ACC ऑफिस में जमा कर दी है | विवाद (Asia Cup 2025 Trophy Controversy News) की स्थिति तब बढ़ी जब नकवी ट्रॉफी को अपने साथ ले गए |
नकवी (Nakavi) के ऊपर दबाव बनाया गया की वे जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस लौटा दे नहीं तो उन्हें ACC अध्यक्ष के पद से हटा दिया जायेगा | इस दबाव के चलते नकवी ने ट्राफी वापस लौटाई |
नकवी के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग
Asia Cup 2025 Controversy : BCCI अधिकारियों ने नकवी के खिलाफ एशियन क्रिकेट काउंसिल में महाभियोग लाने की चेतावनी भी दी | बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि नकवी ने अपना काम ठीक से नहीं किया है | बतौर ACC चीफ उनको यह हक नहीं मिल जाता है कि वे ट्रॉफी अपने साथ कहीं भी ले जाएँ |
अब आगे देखना होगा की क्या नकवी के खिलाफ महाभियोग लाया जायेगा | ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
4.Ladli Behna Yojana: लाडली बहन योजना में काटे गए पात्र महिलाओं के नाम ,चल रहा फर्जीवाड़ा का खेल