Anti Ragging Undertaking Form कैसे भरें? | स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (PDF Download लिंक सहित)
भारत में कॉलेज में एडमिशन के समय एक फॉर्म भरवाया जाता है जिसे “Anti-Ragging Undertaking Form” कहा जाता है। यह फॉर्म UGC (University Grants Commission) द्वारा अनिवार्य किया गया है ताकि कॉलेज परिसर में रैगिंग की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हालांकि ज़्यादातर कॉलेज इस फॉर्म को भरवाने के लिए कहते हैं, लेकिन बहुत कम ही छात्र-छात्राओं को इसकी सही जानकारी और स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया पता होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए हम लेकर आए हैं एक आसान हिंदी गाइड और PDF डाउनलोड लिंक जिससे कोई भी छात्र/अभिभावक आसानी से यह फॉर्म भर सकता है।
Anti-Ragging Form क्या है?
Anti Ragging Form एक ऑनलाइन घोषणा पत्र (undertaking) होता है जिसे कॉलेज में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों और उनके माता-पिता को भरना होता है। इस फॉर्म में छात्र यह स्वीकार करता है कि वह रैगिंग में शामिल नहीं होगा, और रैगिंग को समर्थन नहीं देगा।
यह फॉर्म UGC की आधिकारिक वेबसाइट www.antiragging.in पर भरा जाता है। “anti ragging helpline number” 1800-180-5522 है |
Anti Ragging Undertaking Form भरने से पहले क्या-क्या जानकारी चाहिए?
फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित जानकारियाँ तैयार रखें :-
आवश्यक जानकारी | विवरण |
---|---|
छात्र का पूरा नाम | जैसे आधार कार्ड में है |
कॉलेज का नाम और पता | जहां एडमिशन लिया है |
कोर्स का नाम | B.A, B.Sc, B.Tech आदि |
कॉलेज का यूनिवर्सिटी नाम | जैसे Pt. Ravishankar Shukla University |
माता-पिता का नाम व मोबाइल नंबर | वैध मोबाइल नंबर ज़रूरी |
छात्र का मोबाइल और ईमेल ID | OTP आता है |
स्थायी और वर्तमान पता | सही-सही भरें |
Anti Ragging Undertaking Form कैसे भरें? | स्टेप–बाय–स्टेप गाइड (PDF)
वेबसाइट पर जाएँ :-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट “antiragging.in“ पर जाएँ।
- होमपेज में ऊपर “Undertaking” दिखेगा उस पर क्लिक करें|
- इसके बाद “Register” और “Download” का पॉपअप खुलेगा |
- आपको “Register” पर क्लिक करना है |
अपना किस संस्थान के लिए भरना चाहते है :-
- यहाँ आप जिसके लिए भी भरना चाहते है वहां पर क्लीक करें |
- अधिकतर यह “College” के लिए भराया जाता है तो आपको “College” पर क्लिक करना है |
(ध्यान रखें केवल “*” लगा है सिर्फ उसे ही भरना जरुरी है |)
A.विद्यार्थी अपनी जानकारी भरें :-
- First Name: अपना पहला नाम डालें।
- Middle Name (optional): मिडिल नाम (यदि हो तो) डालें।
- Surname / Last Name: अपना सरनेम या अंतिम नाम डालें।
- Mobile Number (+91): अपना मोबाइल नंबर डालें।
- Email: अपना ईमेल पता डालें।
- Gender: अपनी लिंग (Male/Female) चुनें।
- City: अपना शहर डालें।
- State: अपना राज्य चुनें।
- Nationality: अपनी राष्ट्रीयता (जैसे Indian) चुनें।
B.अभिभावक/गार्जियन का विवरण भरें :-
- Parent / Guardian Name: अभिभावक/गार्जियन का नाम डालें।
- Parent / Guardian Phone Number (+91): अभिभावक का फोन नंबर डालें।
- Parent / Guardian Email: अभिभावक का ईमेल पता डालें।
- Parent / Guardian City: अभिभावक का शहर डालें।
- Parent / Guardian State: अभिभावक का राज्य चुनें।
- Parent / Guardian Address: अभिभावक का पता डालें।
(ध्यान रखें – कॉलेज से जुड़ी सभी चीजे आपको कॉलेज के वेबसाइट में मिल जाएँगी | )
C.कॉलेज और कोर्स का विवरण भरें :-
- State in which college is based: कॉलेज का राज्य चुनें।
- College name (Select College state first): राज्य चुनने के बाद कॉलेज का नाम डालें।
- College Director’s Name : अपने कॉलेज के “Director” या “Principale” का नाम भरें |
- College Phone Number (+91) : अपने कॉलेज का मोबाइल नंबर भरें |
- Details Off Course (UG/PG/Diploma) : अपना डिग्री का चयन करें आप अभी क्या कर रहे है|
- Name Of Course : अपना Subject भरें अपने कौन सा कोर्स लिया है |
- Current Year Of Study : आप किस Year में है चयन करें |
- Nearest Police Station To Your College : कॉलेज के नजदीकी का थाना भरें |
D.UGC Regulations
- यहाँ आपको सभी बॉक्स को चेक करना है |
E.गोपनीय सर्वेक्षण भरें
- Were you ever ragged?: यदि कभी रैगिंग का सामना हुआ हो तो “Yes” चुनें, नहीं तो “No”।
- Did you ever rag anybody?: यदि आपने कभी रैगिंग की हो तो “Yes” चुनें, नहीं तो “No”।
- What is the phone number of National Anti-Ragging Helpline?: नंबर 1800-180-5522 डालें।
- Does ragging happen in your college?: रैगिंग की स्थिति (No, Mild, Severe) चुनें।
- Warning: फॉर्म जमा करने से पहले ईमेल और मोबाइल नंबर की जाँच करें और “I have rechecked the form and confirm that all the details are correct” को चेक करें।
- “Submit Form” बटन पर क्लिक करें
F.सफलता की पुष्टि
- फॉर्म जमा करने के बाद “Your record submitted successfully” मैसेज दिखेगा।
- रेफरेंस आईडी और सबमिटेड डिटेल्स (नाम, ईमेल) नोट कर लें।
- रेफरेंस आईडी या प्रिंट कर के रख लें |
G.Anti Ragging Form डाउनलोड करना |
- इसके बाद आपको फिर से होमपेज “antiragging.in” पर आ जाना है |
- होमपेज में ऊपर “Undertaking” दिखेगा उस पर क्लिक करें|
- इसके बाद “Register” और “Download” का पॉपअप खुलेगा |
- आपको “Download” पर क्लिक करना है |
- आपके सामने एक पेज खुलेगा |
- इसमें आपको अपना “Reference No.” डालना है जो आपको successfully होने के बाद मिला था |
- अपना ईमल और मोबाइल नंबर भर कर “Submit” पर क्लीक करना है |
- इसके बाद आपको एक पीडीऍफ़ “Anti Ragging Form PDF” मिल जायेगा |
- आपको इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा लेना है |
- और अपने पिता का हस्ताक्षर करवा कर कॉलेज में जमा कर देना है |
Anti-Ragging Form भरना क्यों ज़रूरी है?
- यह फॉर्म कानूनी रूप से जरूरी है।
- बिना इस undertaking के कई कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं करते।
- छात्र और माता-पिता को रैगिंग के खिलाफ जागरूक करना इसका उद्देश्य है।
इस आर्टिकल को क्यों शेयर करें?
- छात्रों को रियल में परेशानी होती है इस फॉर्म को भरने में।
- कॉलेज स्टाफ के पास भी गाइड देने का समय नहीं होता।
- यह आर्टिकल पूरी तरह से step-by-step है और PDF गाइड भी देता है।
इसलिए अगर आप किसी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान से जुड़े हैं, तो कृपया इस लेख को अपनी वेबसाइट, नोटिस बोर्ड या WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर करें। इससे छात्रों की मदद होगी और उन्हें गलतियाँ करने से रोका जा सकेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1.प्रशन:- क्या हर साल Anti Ragging Form भरना पड़ता है?
उत्तर :- हां, ज़्यादातर कॉलेजों में हर नए सत्र में यह फॉर्म भरवाया जाता है।
2.प्रशन:- “national anti ragging helpline number” क्या है |
उत्तर :- 1800-180-5522 नेशनल एंटी रैगिंग हेल्प लाईन नंबर है |
3.प्रशन:– क्या फॉर्म भरने के बाद acknowledgment जरूर प्रिंट करना होता है?
उत्तर :- हां, acknowledgment PDF को प्रिंट करके कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है।
4.प्रशन:- फॉर्म भरने के बाद OTP नहीं आया तो क्या करें?
उत्तर :- सही मोबाइल नंबर और ईमेल डालें। वेबसाइट में “Resend OTP” विकल्प आता है।
“एंटी रैगिंग के फॉर्म भरने की पूरी जानकारी पीडीएफ डाउनलोड (Anti Ragging Form Fill-Up Guide PDF Download)”
पीडीएफ पर क्लिक कर डाउनलोड करें :-
ऐसे ही जानकारी के लिए हर दिन विजित करें वेबसाइट sujhaw.com में |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
2.SSC MTS Vacancy 2025 : एसएससी MTS में निकली है भर्ती योग्यता सिर्फ 10 वी पास जल्द करे आवेदन