September 7, 2024
23:09

sujhaw24.com

about village khatti : ग्राम खट्टी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देखे

ग्राम खट्टी , about village khatti, khatti, gram khatti
ग्राम खट्टी 

about village khatti : ग्राम खट्टी 

ग्राम खट्टी जो छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत रायपुर जिले में आता है| यह ग्राम छोटा सा है जिसकी आबादी लगभग 1750 है| यह नदी के किनारे बसा हुआ है, जिसका नाम खारुन नदी है| इसकी राजधानी से दुरी लगभग 23 km है| छोटा सा गाँव होने की वजह से यहाँ बहुत सी सुविधाएँ नहीं है| फिर भी पर्याप्त सामान यहाँ मिल जाता है| यहाँ के जो सरपंच महोदय है वे गाँव में नहीं रहते है| आइये अब ग्राम खट्टी के प्रमुखों के नाम और क्या क्या है उसे देख लेते है :-

1. सरपंच – श्री खेमचंद निषाद

2. उपसरपंच – श्रीमती रेखा यादव

3.सचिव – वाजिब अलीखान

4.जनसँख्या – लगभग 1750

5.मतदाता – लगभग 1200 -1300

6.कूल वार्ड – 14

7.स्कूल – 8 वी तक

8.बाजार – बुधवार और शनिवार

9.आंगनबाड़ी – 2

10. मंडई – दीवाली के बाद प्रथम शनिवार को

11. मंदिर – हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर

उसके बाद हम village khatti के लोगो से बातचीत करने और गाँव का हाल चाल जानने गलियों की ओर आगे बढे | और हमें बहुत से लोग दिखाई दिए उनसे हमने बातचीत की, गाँव के बारे में सवाल भी किये और ग्राम खट्टी की समस्या के बारे में भी अच्छा खासा पता चला |
आइये एक एक करके जानते है ग्राम खट्टी के निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी के बारे में |

 

 

बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा प्राप्त जानकारी

about village khatti : ग्राम खट्टी के बारे में हमने बहुत से बुजुर्ग-युवा साथी से बातचीत किये और पता चला की ग्राम खट्टी अच्छा है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या के बारे में बताते है की वहां पानी की निकासी | एक साथी जिनका नाम हीरालाल ठाकुर है उन्होंने बताया की वे किसान है |
और खट्टी में सब बढ़िया है ,लेकिन सरकारी काम काज उतना अच्छा नहीं है, साफ़-सफाई कम है, आवास जो कुछ सालो से रुका हुआ है| नाली ठीक से नहीं है|

about village khatti
about village khatti

 

आगे हमने नरेन्द्र कुमार जी से बातचीत किये जो एक किराना स्टोर चलाते है| उन्होंने बताया की गाँव ठीक है| सर्कार का काम ठीक ठाक है| महंगाई के बारे में पूछने पर बताते है की महंगाई बहुत है| और बढ़ रही है | गरीब लोगो को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है|
महंगाई कम होना चाहिए उनकी पहली राय है|

फिर एक और साथी जिनका नाम प्रेमलाल था उन्होंने बताया की ग्राम खट्टी में बारिश के दिनों में निकासी सबसे बड़ी समस्या है| सरपंच बाहर रहते है इसलिए वे गाँव में ध्यान नहीं दे पाते है| वहां के आबादी जगह पर भी कब्ज़ा हो गया है| और आगे बताते है की
मंरेगा का कार्य भी कम चलता है क्योंकि जगह नहीं है|

एक और साथी जिनका नाम प्रभुराम सेन था जो किराना दुकान चलाते है| उन्होए बताया की सरकार जितना फ्री में दे रही है उससे ज्यादा आम जनता से ले रही है, महंगाई बढ़ रही है| इससे अच्छा सर्कार फ्री में ज्यादा कुछ न दे | लेकिन महंगाई कम होना चाहिए| और
सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए |

 

महिलाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

उसके बड हमने ग्राम खट्टी के कई महिलाओ से भी पूछ ताछ किये और उनमे से एक राजिन बाई निषाद जी बताती है की उन्हें अभी तक आवास की सुविधा नही मिली है| वे गरीब है और उन्होंने बहुत बार फॉर्म भरवाया लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल पाया |
सड़क किनारे गन्दगी है| CC सड़क अधुरा है|

फिर एक और महिला जिनका नाम लक्ष्मी था उन्होंने बताया की महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है| हमें ही घरेलु सामान खरीदना पड़ता है, हम ही घर चलाते है तो हम सबसे ज्यादा जानेगे | उन्होंने कहा सबसे जरुरी है ग्राम खट्टी में पानी की निकासी और
सरकार से अनुरोध महंगाई कम करे |

 

ग्राम खट्टी के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा विडियो देख सकते है| जिससे आपको और अधिक जानने को मिलेगा| और इसी के साथ ऐसे ही गाँवों के बारे इ और गाँवों की समस्या और उनकी राय तथा जमीनी स्टार पर लोगो के बातो को समझना चाहते है|
तो हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.about village parsada : ग्राम परसदा के बारे में सम्पूर्ण जानकरी

2.About village Bhatgaon : ग्राम भठगांव की पूरी जानकारी देखे यहाँ

3.About Village Khorpa : ग्राम खोरपा के बारे में देखे सम्पूर्ण जानकारी

4.Village Bharenga : ग्राम भरेंगा के बारे में देखिये सारी जानकारी

5.village dhondara : ग्राम ढोंडरा के बारे में देखिये अनसुनी बाते और जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top