26 July Kargil Vijay Divas : 26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस आखिर क्या हुआ था जिस वजह से मनाया जाता है यह दिवस..
India News : भारतीय सेनाओ (Indian soldiers ) के जांबाज साहस और शौर्य का प्रतिक यह दिन है | प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Divas) मनाया जाता है | यह दिन (26 July Kargil Vijay Divas) हमें हमेशा शहीदों की याद दिलाता है की कैसे उन्होंने जंग लड़ी और कारगिल (Kargil) को वापस लिया | पाकिस्तानियों से वापस कारगिल लेकर भारत ने साबित किया था की अगर कोई भी हमारी जमीन पर कब्ज़ा करेगा उसका अंजाम बुरा होगा |
कारगिल विजय दिवस : Kargil Vijay Divas
26 July Kargil Vijay Divas : 5 मई 1999 को पाकिस्तान ने कारगिल पर घुसपैठ करके कब्ज़ा कर लिया था | उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बिच कारगिल (Kargil) की पहाड़ी पर जंग शुरू हुई | 26 जुलाई 1999 को भारत की इस जंग में जीत हुई और कारगिल को वापस अपने कब्जे पर लिया | इसमें हमारे देश के कई जवान भी शहीद हुए थे | इसलिए उनको याद करते हुए हर वर्ष इस दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है |

आखिर क्या हुआ था
Kargil Vijay Divas kyo manaya jata hai : जब पाकिस्तान चुपचाप कारगिल की ऊँची छोटी पर अपना ठिकाना बनाया लिया था और धीरे धीरे उसे कब्जे पर ले लिया | 8 मई 1999 को कारगिल की आजम चौकी पर पाकिस्तान के लगभग 12 सैनिको ने कब्ज़ा कर लिया | शुरूआत में भारत को लगा की यह एक घुसपैठियों द्वारा किया गया हमला है |
लेकिन बाद में पता चला की इसमें पाकिस्तानी सेना शामिल है | इन पकिस्तानो को एक चरवाहे ने देखा था और फिर इसने भारतीय सेना को इसकी जानकारी दी |उसके बाद भारतीय सेना भी सक्रीय हुई | भारत ने समझा की यह एक आतंकवादियों द्वारा छोटा मिशन होगा जिसे खदेड़ने के लिए भारत ने एक छोटी सेना भेजी | लेकिन जब कई जगह भारतीय सेना पर हमले हुए तो समझ में आया की यह एक बड़ी शाजिश है |
ओपरेशन विजय
Kargil Vijay Operation : उसके बाद उस समय के रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने रूस दौरा रद्द करके पाकिस्तानियों के खिलाफ ओपरेशन विजय लांच किया | पाकिस्तानी ऊँची छोटी पर बैठे थे इसलिए भारतीय सेना को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा | दुशमनो की नजर से बचने के लिए भारतीय सेना रात में ही चढ़ाई शुरू कर दी थी | लेकिन कई नुकसान भी झेलने पड़ने |
भारत का हमला
IND VS PAK WAR : इस युद्ध में भारत की वायुसेना और नौसेना ने भी बड़ी भूमिका निभाई | वायुसेना ने मिग 29 और मिराज 2000 के जरिये पाकिस्तान सैनिको पर बम गिराए |नौसेना ने ओपरेशन तलवार चलाया | भारत ने कराची और अन्य पाक बन्दरगाहो के कई रास्ते बंद कर दिए गए | जिससे पाक युद्ध में जरुरी तेल , इंधन न ले जा सके |
भारत ने अरब सागर में अपने जहाजी बड़े को लेकर पाकिस्तान के रास्ते भी बंद कर दिए | उसके बाद भारत ने खतरनाक बोफोर्स तोपों का उपयोग करके एक निर्णायक फैसला लिया | उसके बाद पाकिस्तान इससे भागने पर मजबूर हुआ |
लगभग 2 महीने तक दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध चला | इस युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद भी हुए थे | पाकिस्तान के भी करीब 3000 सैनिक मारे गए थे | हालांकि, पाकिस्तान केवल 357 सैनिकों के मरने का ही दावा करता रहा है | उसके बाद 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल के आखिरी चोटी पर भी कब्जा किया और पाकिस्तान को खदेड़ दिया |
आखिर क्यों ?
एक ओर हमारी सेना है जो दिन-रात एक करके हमारी रक्षा करते है | बहुत से युद्ध लड़ते है अरु शहीद भी हो जाते है लेकिन हम क्या करते है | उनके नाम पर बस स्टेटस लगाते है | असल में जब कोई जवान हमारे सामने होता है तो उसकी क़द्र नहीं करते लेकिन जब वाही जवान मर जाता है तो सब एकजुट हो जाते है | आखिर क्यों ?
रील्स की दुनिया में जब सब मजे में और स्वार्थ में लगे है इस समय वाही जवान हमारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर लड़ाई लड़ते है | इसलिए सिर्फ स्टेटस या रील्स बनाने से कुछ नहीं होगा | असल में जवानो का सम्मान करे और देश के प्रति एक सच्चे और जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं |
ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-