25 OTT Apps Ban News : केंद्र सरकार ने बैन किये Ullu , ALTT समेत 25 अश्लील फ़ैलाने वाले एप्स , बढती अश्लीलता की वजह से लागू किये कड़े नियम जानिए क्या है पूरी खबर
India News : भारत में जहाँ आज कल के युवा रील्स की दुनिया में , सोशल मीडिया के चक्कर में अपना समय , जीवन बर्बाद कर रहे है वहीँ दूसरी ओर इन सब पर नियंत्रण के लिए सरकारे कड़े नियम बना रही है | हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से ऐसे 25 OTT प्लेटफोर्म (25 OTT Apps Ban News ) पर बैन लगा दिए है जो मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता फैलाता है |

25 OTT Apps Ban News : केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रदाता (ISP ) को इस 25 OTT प्लेटफोर्म को बंद ( OTT Apps Ban News ) करने का आदेश दिया है | सरकार का कहना है की ये एप्स (OTT Apps Ban ) मनोरंजन के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक विडियो दिखाते है | इस एप्स (OTT Apps ) में बड़े एप्स भी शामिल है जिनमे ULLU (Ullu App ban) , ALTT (Altt app ban) , देसी फिल्क्स आदि है | इसी के तहत केंद्र सरकार ने 2023 में भी ऐसा ही एक्शन लेते हुए करीब 18 OTT एप्स को बंद किये थे |

OTT एप्स – वेबसाइट के लिए नियम / कानून
1 .आईटी एक्ट 2000 (धारा 67 ) के तहत इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट दिखाना या फैलाना अपराध है |
२.आईटी एक्ट , 2000 (धारा 67 A ) के तहत इंटरनेट पर सेक्सुअल एक्टिविटी से जुदा कोई भी विडियो पोस्ट करना गैरकानूनी होगा |
3 .BNS 2023 (धारा 294 ) के तहत सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत या गंदे शब्दों का उपयोग करना अपराध है जिसमें कड़े दंड का प्रावधान है |
4. महिलाओ के अश्लील (निषेध )अधिनियम 1986 (धारा 4 ) के तहत किसी भी माध्यम से महिलाओ को अश्लील या अपमानजनक रूप से दिखाना अपराध की श्रेणी में शामिल है |
2020 के बाद बढ़ा OTT पर अश्लीलता
वैसे तो देखा जाये अश्लीलता सिर्फ OTT प्लेटफोर्म पर ही नहीं अपितु फिल्मो में भी आजकल देखने को मिलता है | लेकिन इसके विपरीत OTT प्लेटफोर्म में इसका चलन कुछ ज्यादा बढ़ गया है | 2020 में जब कोरोना ने एंट्री मारी थी तब लॉकडाउन लगा था और उसी समय OTT प्लेटफोर्म और तेजी के साथ आगे बढ़ा |
इसी समय ऑल्ट बालाजी , एमएक्स प्लेयर, उल्लू आदि OTT प्लेटफोर्म (OTT Platforms) पर अश्लील कंटेंट ज्यादा प्रसारित होने लग गया | एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में ऑल्ट बालाजी (Altt Balaji Ban) की व्यूवरशिप में 2019 की तुलना में 60 % का इजाफा देखने को मिला था | और इस OTT पर अश्लील कंटेंट अधिक है |
भारत सरकार की गाइडलाइन
केंद्र सरकार ने 2021 में द इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी रूल्स बनाया था इसे अप्रैल 2023 में अपडेट किया गया था | इसमें सोशल मीडिया , फिल्म और वेब सीरिज के लिए नियम बनाये गए |

आखिर क्यों ?
एक ओर देखे तो सरकार कड़े नियम जरुर बना रही है लेकिन दूसरी ओर अश्लीलता कम नहीं हो रहे है | एक ओर ऐसे एप्स बैन किये जा रहे है लेकिन आजकल इन्स्टाग्राम , फेसबुक आदि का जमाना है लोग इस पर अश्लील रील्स बनाते है और देखते भी है | असल में इस पर कड़े कानून बनाने चाहिए |
लेकिन कानून किसके लिए ? जिसके लिए कानून बनाते है वाही लोग इसकी धज्जियाँ उड़ाते है | वही लोग घंटो रील्स देखते रहते है | सरकार तो कानून बना ही रही है लेकिन हमें स्वयं भी समझना होगा तब जाकर यह कानून सफल होगा | ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-